Posts

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष / सेमेस्टर की नियमित पाठ्यक्रम परीक्षा पूर्ण

Image
ग्रामोदय विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष / सेमेस्टर की नियमित पाठ्यक्रम परीक्षा पूर्ण  अंतिम वर्ष की दूरवर्ती परीक्षा 30 जून को पूर्ण होगी अन्य वर्षों /सत्रों की नियमित पाठ्यक्रम परीक्षाये जुलाई व दूरवर्ती की परीक्षाये अगस्त में होगी चित्रकूट,29 जून 2021। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश व गाइड लाइन के अनुसार महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में संचालित नियमित पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष / अंतिम सेमेस्टर की ओपन बुक सिस्टम से परीक्षाये सोमवार को पूर्ण हो गई है।अन्य वर्षों/अन्य सेमेस्टरो की परीक्षाये जुलाई माह में सम्पन्न हो गई है।दूरवर्ती पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षाये 30 जून को पूर्ण होगी।इसी प्रकार दूरवर्ती पाठ्यक्रम के अन्य वर्षों/सेमेस्टरों की परीक्षाये अगस्त माह में होगी। नियमित पाठ्यक्रमों के उपकुलसचिव परीक्षा डॉ ललित कुमार सिंह और दूरवर्ती पाठ्यक्रम के उपकुलसचिव परीक्षा डॉ कमलेश कुमार थापक ने संयुक्त रूप से बताया कि अन्य वर्षों और अन्य सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई है।परीक्षा समय सारिणी भी जारी कर दी...

20 दिवस में मांग पूरी न हुई तो होगा आंदोलन - आशुतोष

Image
चित्रकूट नगर पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच व दोसियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्टर को सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन  20 दिवस में मांग पूरी न हुई तो होगा आंदोलन - आशुतोष चित्रकूट, 28 जून 2021।अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशुतोष द्विवेदी ने चित्रकूट नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच व दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर को लेकर जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा जिसमें श्री द्विवेदी ने कहा की मेरे द्वारा लगभग 1 माह से लगातार नगर पंचायत चित्रकूट के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में व कर्मचारी भर्ती तथा अनेकों भ्रष्टाचार के संबंध में प्रशासक महोदय व मुख्य नगर पंचायत अधिकारी व कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन महोदय रीवा को पत्र के माध्यम से शिकायत की लेकिन आज दिनांक तक इनके द्वारा ना तो कोई कार्यवाही की गई ना तो घटिया निर्माण कार्य बंद कराए गए ना ही आज तक मुझको सूचना के अधिकार पर मांगी गई जानकारी प्रदान की गई इसलिए मैं विवश होकर आपके पास निम्न मांगों की जांच क...

कोविड से दिवंगत ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक की पुत्री को कुलपति प्रोफेसर गौतम ने सौंपा नियुक्त पत्र

Image
कोविड से दिवंगत ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक की पुत्री को कुलपति प्रोफेसर गौतम ने सौंपा नियुक्त पत्र चित्रकूट, 27 जून 2021। - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत कोविड से दिवंगत चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर बृजेश कुमार उपाध्याय की पुत्री को विश्वविद्यालय चित्रकूट में ही अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय में पदस्थ प्रो. बृजेश कुमार उपाध्याय की कोविड-19 महामारी से 20 अप्रैल को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के अनुसार प्रो. बृजेश कुमार उपाध्याय की पुत्री कुमारी विजया उपाध्याय को योग्यता अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रो. नरेशचंद्र गौतम ने विजया को नियुक्ति पत्र सौंपा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार ने बताया कि यह नियुक्ति कुमारी विजया की सरकारी सेवा के लिए न्यूनतम आयु पूर्ण कर लेने की निर्धारित तिथि के बाद ही प्रभावशील होग...

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नवीन शैक्षणिक सत्र संचालन को लेकर विचार मंथन

Image
ग्रामोदय विश्वविद्यालय के नवीन शैक्षणिक सत्र संचालन को लेकर विचार मंथन पीएचडी की विषयवार रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया हो : प्रो नरेश चंद्र गौतम, कुलपति चित्रकूट , 25 जून 2021।आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र संचालन को लेकर कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान कुलपति प्रो गौतम ने निर्देशित किया कि पीएचडी पाठ्यक्रम में विषयवार रिक्त सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2021- 22 में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ की जाये। शोध निदेशालय द्वारा प्रस्तुत विषयवार पीएचडी पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों के लिए आवश्यक गाइड और को- गाइड की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए हुए कुलपति प्रो गौतम ने शोध निदेशको के अधीन लंबित शोधकर्ताओं की अद्यतन प्रगति को भी जाना।इस बैठक में स्नातक, स्नातकोत्तर , डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट स्तर के पाठ्यक्रमों के प्रवेश प्रक्रिया की संभावनाएं भी जानी।प्रो गौतम ने निर्देश दिए कि यूजीसी और राज्य सरकार की गाइड लाइन और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप प्रस्ताव तै...

डीआरआई ने ग्रामीण केंद्रों पर मनाया रानी दुर्गावती का 758वां बलिदान दिवस

Image
डीआरआई ने ग्रामीण केंद्रों पर मनाया रानी दुर्गावती का 758वां बलिदान दिवस वीरांगना दुर्गावती महिलाओं को कमजोर समझने वालों के लिए एक उदाहरण थी - अभय महाजन चित्रकूट 24 जून 2021। वीरांगना रानी दुर्गावती के 758 वें बलिदान दिवस पर उनकी राष्ट्रभक्ति और उनके कृतित्व को दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा अपने सभी स्वाबलंबन केंद्रों पर पूरी श्रद्धा के साथ याद किया गया।  रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर गुरुवार को चित्रकूट जनपद एवं मझगवॉ जनपद के कई गांव में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्राम अमिलिया, कोलगद्दैया, चनहट, हरदौली, गनीवा, इटरौर, डडिया तथा पगार कला, सोनवर्षा, भरगवां, सिंहपुर, साड़ा, रानीपुर, चुआ, भियामऊ, गुझवां, चितहरा आदि ग्रामों में समाजशिल्पी दंपत्ति परिवारों सहित ग्राम वासियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके वीरांगना को याद किया। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजन एवं श्री राजेंद्र सिंह, श्री हरिराम सोनी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए‌।  दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यकर्ता श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि रा...

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Image
विश्व योग दिवस के अवसर पर सात दिवसीय योग व्याख्यानमाला एवं योगाभ्यास का हुआ समापन  जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  चित्रकूट, 21जून 2021 । जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय ने योग दिवस के अवसर पर सोमवार को योग शिविर का आयोजन किया गया विश्वविद्यालय के योग विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा सूक्ष्म व्यायाम आसन प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की इस कोरोना काल में आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो ऑक्सीजन लेवल कभी कम नहीं हो हो सकता है जो लोग दीर्घ श्वसन एवं नाड़ी शोधन प्राणायाम अपनी दिनचर्या में शामिल किए हैं उनके शरीर के प्रत्येक कोशिका तक ऑक्सीजन पहुंचता है अधिक से अधिक कार्बन डाई बाहर छोड़ते हैं ऐसे लोगों की ऑक्सीजन लेवल कभी कम नहीं हो सकती साथ ही ही योगाभ्यास की सावधानी के बारे में भी बताएं  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश चंद्र दुबे ने बताया कि जी...

ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन योग में सहभागिता की

Image
ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन योग में सहभागिता की खुद योग करें और अन्यो को भी प्रेरित करें : प्रो नरेश चंद्र गौतम, कुलपति वर्चुअल योग में सहभागी परिवारों को ई प्रमाण पत्र दिये जायेंगे चित्रकूट,21 जून 2021। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय स्टाफ़ और उनके पारिवारिक जनों ने कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में योग के वर्चुअल कार्यक्रम में भागीदारी की।प्रातः 7 बजे से प्रारंभ योग के इस विशिष्ट कार्यक्रम में भागीदारी के लिए वर्चुअल लिंक निर्गत किया गया था। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम को आयोजित करते हुए कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने कहा कि मानव जीवन  को स्वस्थ रखने में योग का विशेष महत्व है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक पहल और प्रयास के परिणाम स्वरूप भारतीय विधा योग को विश्व स्तर पर सम्मान मिला है।21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाना मोदी जी की ऊर्जावान पहल की देन है।कुलपति प्रो गौतम ने आवाहन किया कि योग करें, घर मे रहे और योग के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।कला ...