Posts

Showing posts with the label The Chitrakoot Post

ऑनलाईन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु उपयोगी है ‘‘सारथी एप’’

Image
ऑनलाईन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु उपयोगी है ‘‘सारथी एप’’ सतना 07 नवम्बर 2021। ऑनलाईन लर्निंग लायसेंस बनवाने के लिये संचालित ‘‘सारथी एप’’ की मदद से परिवहन विभाग में लायसेंस के लिये लगने वाली लम्बी कतारों से लोगों को मुक्ति मिलेगी। बिना परिवहन कार्यालय आये घर बैठे आवेदक लर्निंग लायसेंस के लिये अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि ऑनलाईन लर्निंग लायसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल करते हुए परिवहन विभाग द्वारा 1 अगस्त, 2021 से ‘‘सारथी’’ साफ्टवेयर के माध्यम से लर्निंग लायसेंस के आवेदन लिये जा रहे हैं। इस योजना से कोई भी व्यक्ति जो लर्निंग लाइसेंस के लिए निर्धारित मानदंड को पूरा करता है, वह आधार कार्ड की केवाईसी द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकता है एवं ऑनलाइन टेस्ट को उत्तीर्ण करने के पश्चात अपना लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकता है। ऐसे आवेदक जो बिना आधार कार्ड के लर्निंग लायसेंस प्राप्त करना चाहते हैं, वह भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपने दस्तावेज इसके अंदर अपलोड करने होंगे। परिवहन कार्यालय द्वारा दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत आ...