Posts

Showing posts from September, 2025

पद्म श्री डॉ बी के जैन ने एम्स रायपुर के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

Image
➡️ पद्म श्री डॉ बी के जैन ने एम्स रायपुर के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया ➡️ एम्स द्वारा संचालित सेवाओं का किया अवलोकन रायपुर/चित्रकूट, 19 सितम्बर 2025। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक एवं ट्रस्टी पद्मश्री अलंकृत डॉ.बी. के. जैन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया इसके उपरान्त आज प्रथम बार एम्स परिसर पहुंचकर संस्थान द्वारा संचालित सेवाओं का अवलोकन किया ।  इस अवसर पर एम्स रायपुर के निदेशक ले.जनरल अशोक जिंदल, शाषी परिषद के सदस्यों, चिकित्सकीय एवं अचिकित्सकीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया एवं एम्स रायपुर द्वारा किए जा रहे विभिन्न चिकित्सकीय सेवाकार्यों से अवगत कराया । उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उन्हें एम्स रायपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । अपने प्रथम प्रवास में डॉ. जैन ने “पेशेंट फर्स्ट” रोगियों को प्राथमिकता के अपने संकल्प को दोहराया एवं एम्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की व्यापक समीक्षा कर प्रसन्नता प्रकट की । उनकी दूर दृष्टि, विनम्र...

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होगा चित्रकूट का ऐतिहासिक दीपावली मेला

Image
  चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होगा चित्रकूट का दीपावली मेला आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये कलेक्टर ने ली बैठक        चित्रकूट/सतना 18 सितंबर 2025। चित्रकूट में आगामी दीपावली मेला 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आयोजित होगा। अमावस्या मेला के दौरान चित्रकूट में देश-देशांतर से आने वाले श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में गुरूवार को चित्रकूट के नगर परिषद के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को जिम्मेदारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, अपर कलेक्टर विकास सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल धुर्वे, एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी बीआर सिंह, पीएचई श्वेतांक चौरसिया, एसडीओपी राजेश सिंह बंजारे, सीएमओ अंकित सोनी, सीईओ जनपद सहित जिला ...