Posts

'लौहपुरुष' की जयंती पर रामनाथ आश्रमशाला और जन शिक्षण संस्थान चित्रकूट में देश की अखंडता और सुरक्षा की शपथ के साथ दी गई श्रद्धांजलि

Image
Report : Shubham Rai Tripathi चित्रकूट, 31 अक्टूबर 2020।  देश  के पहले गृह मंत्री, 'भारत रत्‍न' सरदार वल्‍लभभाई पटेल की आज 145वीं जयंती है। 'लौहपुरुष' के नाम से विख्‍यात पटेल को भारत रत्न नानाजी देशमुख के प्रकल्प दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट में श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने उन्‍हें 'राष्ट्रीय एकता और अखंडता का अग्रदूत' बताया। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती रामनाथ आश्रम शाला और जन शिक्षण संस्थान चित्रकूट के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मनाई। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया तथा देश की अखंडता और सुरक्षा हेतु शपथ भी ली।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर चित्रकूट के मंदिरों में रामायण पाठ

Image
THE CHITRAKOOT POST Shubham Rai Tripathi चित्रकूट, 31 अक्टूबर 2020। आज वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद चित्रकूट पर्यटन विभाग द्वारा सिद्ध पीठ तुलसी गुफा तोता मुखी हनुमान मंदिर रामघाट, चित्रकूट में वाल्मीकि रामायण का अखंड पाठ का आयोजन का शुभारंभ किया गया। चित्रकूट पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने  ' वाल्मीकि जयंती उत्तर प्रदेश ' के पोस्टर का अनावरण कर अखंड रामायण के पाठ का आयोजन प्रारंभ कराया। रामघाट में चित्रकूट के सभी मंदिरों में पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से रामघाट स्थित चित्रकूट के राजा मत्यगजेन्द्र नाथ मंदिर शंकर जी, सिद्ध पीठ तुलसी गुफा तोता मुखी हनुमान मंदिर  और भरत मंदिर में आयोजन हो रहा है।

महिला कृषक समूहों के साथ मिलकर विश्व खाद्य दिवस मनाती दीनदयाल शोध संस्थान की वैश्विक पर्यावरण सुविधा परियोजना

महिला कृषक समूहों के साथ मिलकर विश्व खाद्य दिवस मनाती  दीनदयाल शोध संस्थान की वैश्विक पर्यावरण सुविधा परियोजना  चित्रकूट 16 अक्टूबर 2020।  विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकूट जनपद के पहाड़ी ब्लॉक के ग्राम रामपुर में महिला कृषक समूहों के साथ विश्व खाद्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र चित्रकूट द्वारा संचालित वैश्विक पर्यावरण सुविधा परियोजना के अन्तर्गत सीजन रबी में फसल सरसो (परंपरागत किस्म देशी पीला) का प्रदर्शन हेतु  लगभग 6महिला कृषक समूहों से लगभग 54महिला कृषकों का चयन किया गया जिन्हें पीला सरसो का बीज प्रदर्शन हेतु वितरित किया जायेगा   कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कृषकों को परंपरा गत किस्मों का महत्व एवम् हमारे दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया चर्चा के दौरान समूह की शकुंतला देवी ने बताया कि पीले सरसो का मार्केट रेट काले सरसो से अधिक होने के साथ साथ उत्पादन एवम् तेल की मात्रा भी अधिक होती है एवम् हम सभी समूह की महिला कृषक अपने सामूहिक प्रयत्न से दिए हुए प्रदर्शन को सफलता पूर्वक उगाकर इसका मूल्य वर्धन कर अप...

धर्म नगरी चित्रकूट में 7 महीने बाद अमावस्या मेला का आयोजन

Image
धर्म नगरी चित्रकूट में 7 महीने बाद अमावस्या मेला का आयोजन श्रद्धालुओं कि आस्था , स्नान - दान, परिक्रमा व कामदगिरि  के दर्शन से गुलजार हुआ चित्रकूट धाम चित्रकूट 16 अक्टूबर 2020। मर्यादा पुरुषोत्तम बनवासी राम की कर्मभूमि , संतों की नगरी , तपस्थली धर्म नगरी चित्रकूट में कोरोना महामारी के चलते लाॅक डाउन के 7 माह बाद , अमावस्या मेला का आयोजन हुआ। संपूर्ण मेला क्षेत्र  में संयुक्त रूप से सतना जिला प्रशासन एम.पी एवं चित्रकूट जिला प्रशासन यू.पी के प्रशासनिक अधिकारी मोर्चा संभाले रहे। दोनों प्रांतों की पुलिस फोर्स तैनात रही। तड़के सुबह से ही रामघाट में मंदाकिनी स्नान - दान करने के पश्चात , श्रद्धालुओं ने मतगजेंद्र नाथ शंकर जी व तुलसीदास जी द्वारा स्थापित विश्व प्रसिद्ध तोता मुखी हनुमान, तुलसी गुफा का दर्शन करने के पश्चात कामदगिरि की परिक्रमा को रवाना हो गए। प्रत्येक माह आयोजित होने वाला यह अमावस्या मेला ही चित्रकूट क्षेत्र के लोगों के व्यवसाय का मुख्य आधार है। जो कि देश में लॉकडाउन खुलने के पश्चात भी अमावस्या मेला स्थगित होने के चलते प्रभावित ही रहा। भगवान कामदगिरि की पंच क...

महिला कृषक समूहों को निरमा वाशिंग पाउडर सिखा कर स्वावलंबी बना रहा दीनदयाल शोध संस्थान का उद्यमिता विद्या पीठ

Image
महिला कृषक समूहों को निरमा वाशिंग पाउडर सिखा कर स्वावलंबी बना रहा है दीनदयाल शोध संस्थान का उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट,  29 सितंबर 20 । दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा आयोजित   स्वाबलंबन कार्यक्रम के तकनीकी पखवारे के पाचवे दिवस , स्वावलंबन केन्द्र ग्राम  कलवालिया  में समाज शिल्पी दंपती श्री अनुज शिन्हा एवम् श्री मती पूनम सिन्हा जी की उपस्थित कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमें लगभग 61महिला कृषकों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम के दौरान महिला कृषकों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण की जानकारी दी गई । फलस्वरूप महिला कृषक समूह को निरमा वाशिग पाउडर , प्रशिक्षण हेतू चयनित किया है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यमिता विद्या पीठ द्वारा संप्पन किए जाएंगे ।  कार्यक्रम  के दौरान महिला कृषकों को मशरूम उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ाने की जानकारी भी दी गई । कार्यक्रम के दौरान  श्रीमती लक्षमिनिया देवी (62वर्ष) ने भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नाना जी के ग्रामोदय संकल्प गांव में स्वाबलंबन को , वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।   समस्त मह...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आयामों पर राष्ट्रीय वेबिनार का समापन

Image
   राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आयामों पर राष्ट्रीय वेबिनार का समापन चित्रकूट,28 सितंबर 2020।महात्मा गाॅधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित  तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का समापन आज हुआ। राष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आयाम’’ विषय पर केंद्रित थी।समापन सत्र के प्रथम चरण में डाॅ. राजेश त्रिपाठी, आयोजन सचिव ने समस्त प्रतिभागियों, मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि और अध्यक्ष का परिचय दिया और स्वागत किया। वेबीनार संयोजक डॅा. देवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने वेबीनार का प्रगति विवरण प्रस्तुुत करते हुए कहा कि विभिन्न सत्रों में कुल 35 शोध पत्र पढ़े गये तथा 960 प्रतिभागियों ने सहभागिता की यह बेवीनार ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट द्वारा भारतीय शिक्षण मण्डल, महाकौशल प्रान्त और मात्रि भूमि सेवा संकल्प फाउन्डेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। समापन सत्र के मुख्य वक्ता प्रो.जे.पी.एन. पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मण्डल, महाकौशल प्रांत ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा तैयार करने में देश के शिक्षाविद, नीति निर्माता और भारतीय शिक्षण मण्डल ...

ग्रामोदय यूनिवर्सिटी के आई टी विशेषज्ञ और निदेशक प्रो भरत मिश्रा नई शिक्षा नीति क्रियान्वयन टास्क फोर्स के सदस्य बने

Image
ग्रामोदय यूनिवर्सिटी के आई  टी विशेषज्ञ और निदेशक प्रो भरत मिश्रा नई शिक्षा नीति  क्रियान्वयन टास्क फोर्स के सदस्य बने चित्रकूट, 27 सितंबर 2020। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक, आई टी विशेषज्ञ और सामुदायिक महाविद्यालय योजना के निदेशक प्रो भरत मिश्रा को मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार द्वारा घोषित नई शिक्षा नीति -2020 के क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स का सदस्य नामित किया है। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 23 सितंबर को जारी निर्देश में प्रो भरत मिश्रा सहित 23 शिक्षाविदो, प्राध्यापकों और शैक्षिक और अनुसंधान संस्थाओं के प्रमुखों व पूर्व- वर्तमान कुलपतियों को नामित किया गया है। इस उच्च स्तरीय टास्क फोर्स में भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के ग्रामोदय विचारधारा और ग्रामोदय विश्वविद्यालय से पूर्व और वर्तमान जुड़े अनेक विद्द्वानो को स्थान दिया गया है।  महात्मा ग़ांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने प्रो भरत मिश्रा व  ग्रामोदय विचारधारा वाले अनेक लोगों को नई शिक्षा नीति -2...