Posts

ग्रामोदय विश्वविद्यालय की छात्रा को इंटरनेशनल आर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020

Image
ग्रामोदय विश्वविद्यालय की  छात्रा को इंटरनेशनल आर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020 चित्रकूट 25 फरवरी 2020। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट्स की शोध छात्रा संध्या पांडेय को त्रिवेणी कला संगम नई दिल्ली में आयोजित उच्च स्तरीय कार्यक्रम में इंटरनेशनल आर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड -2020 दिया गया है।  अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में   भारत सहित अन्य देशों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया है।  कलर एंड कैनवास की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के संयोजक अर्जुन भट्टाचार्य और राखी राय थी। ज्ञातव्य हो कि संध्या पांडेय को 11 फरवरी को नई दिल्ली में  आयोजित कार्यक्रम में अवार्ड दिया गया है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय आकर संध्या पांडेय ने अर्जित उपलब्धियों को कुलपति प्रो गौतम को अवलोकित  कराया ।महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेश चंद्र गौतम ने इस उपलब्धि पर शोध छात्रा को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी देश-विदेश में आयोजित राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्...
Image
युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का चित्रकूट में हुआ शुभारंभ चित्रकूट 22 फरवरी 2020। नेहरू युवा केंद्र सतना एवं रीवा के 40-40 युवाओं के 2 बैच का युवा नेतृत्व एवं क्षमता विकास  प्रशिक्षण का शुभारंभ दीनदयाल शोध संस्थान, उद्यमिता विद्यापीठ के सभागार में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ भरत मिश्रा, दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव डॉ अशोक पांडे एवं उद्यमिता विद्यापीठ के संयोजक मनोज सैनी व नेहरू युवा केंद्र रीवा के जिला युवा समन्वयक कुलदीप सिंह गहरवार तथा सतना के जिला युवा समन्वयक सतवीर दीप कौर के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर सतना के जिला युवा समन्वयक सतवीर दीप कौर ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया जाना है साथ ही समय प्रबंधन, कोरोना वायरस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दिया जाना है। इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र संगठन की विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लेकर प्रशिक्षण दिय...

News 50: आज की 50 बड़ी ख़बरें | Top News | Breaking News | Latest News ...

Image

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बापू की पुण्यतिथि मनाई गई।

Image
30 जनवरी 2020 ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बापू की पुण्यतिथि मनाई गई। गांधी चेयर का प्रतिष्ठापूर्ण शुभारंभ। गांधी मानसिकता वालो को ग्रामोदय में शोध कार्य के लिये चयनित किया जायेगा। गाँधी पीठ शोधकर्ताओं को 60 हजार रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति देगा। चित्रकूट,30 जनवरी 2020। आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश पर राजनीति विज्ञान विभाग, कला संकाय के तत्वावधान में  ग़ांधी चेयर के शुभारंभ के लिए प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रुप में ग़ांधी वादी चिंतक और सर्वोदय सेवा आश्रम के महामंत्री अभिमन्यु भाई रहे।अध्यक्षता कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने की । बतौर मुख्य वक्ता  डॉ हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो अलीम भाई  और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की ग़ांधी चेयर के पूर्व निदेशक प्रो ए के सिंह ने व्याख्यान दिए। इस अवसर पर कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने कहा कि ग़ांधी एक जीवंत जीवन शैली है।ग़ांधी के आदर्शों और उनके दर्शन को अपने लिए, अपने समाज के लिए कैसे उपयोगी साबित ...

तुलसी एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास की एक बोगी में आग की लपटें।

Image
ब्रेकिंग न्यूज़ 29 जनवरी 2020 चित्रकूट जिले में मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के मानिकपुर जंक्शन पहुंची तुलसी एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास की एक बोगी से अचानक धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगी। यह देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। अफरातफरी के माहौल में यात्री कोच से उतरकर प्लेटफार्म पर आ गए। कुछ ही देर में आग बुझाने के यंत्रों को लेकर रेलवे के कर्मचारी बोगी में घुसे। लगभग आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रथम दृष्टया बताया गया कि एस-12 बोगी के शौचालय के नीचे वाले पहिये के ब्रेक शू जाम होने से आग लगी थी। यह भी बताया गया कि किसी ने शौचालय में अपने कपडों में आग लगाकर रख दिया था। इसी का धुआं निकलने पर यात्री आग लगने की बात कह रहे हैं। यह हरकत किसने की है इसकी जांच की जा रही है। स्टेशन प्रबंधक ने पूरे मामले की रिपोर्ट उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद कार्यालय भेजने की बात कही है। बुधवार की रात लगभग आठ बजकर 26 मिनट पर 22130 डाउन इलाहाबाद से लोकमान्य तिलक को जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस जैसे ही मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो महज एक मिनट बाद ही एस- 12 बोगी के ...

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन को पुलिस ब्रास बैंड ने दी आकर्षक प्रस्तुति।

Image
'बीटिंग द रिट्रीट' के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ समापन कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि रहे मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन   पुलिस ब्रास बैंड ने दी आकर्षक प्रस्तुति।  मधुर राग में भारतीय शास्‍त्रीय संगीत एवं पाश्‍चात्‍य संगीत के समिश्रण से  देश प्रेम  राष्‍ट्रभक्ति पूर्ण गीतों की रोमांचक धुनें। सुर-ताल के साथ कदम से कदम मिलाते पुलिस बैंड के जवान। भोपाल  मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में आयोजित हुई ''बीटिंग द रिट्रीट'' सेरेमनी  इसी के साथ इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ। ''बीटिंग द रिट्रीट'' सेरेमनी की समापन बेला में सम्‍पूर्ण मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम सतरंगी रोशनी में सराबोर हो गया। इसी बीच बहुरंगी आतिशबाजी  जमीन से लेकर आसमान तक सुहाने रंग बिखर गये। ज्ञात हो ''बीटिंग द रिट्रीट'' का आयोजन अर्ध सैन्‍य बलों की एक सुदीर्घ प्राचीन परंपरा है। जब युद्ध के बाद सैन्य टुकड़ियां वापस अपने कैम्पों में आती थीं, तब युद्ध के तनाव को कम करने के लिए मनोरंजक बैण्ड वादन का कार्यक्रम रखा जाता था। भारत में इस कार्यक्रम के स...

जगदगुरु रामभद्राचार्य दिब्यांग विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस ।

Image
चित्रकूट । 26-1-2020    चित्रकूट।  जगदगुरु रामभद्राचार्य दिब्यांग  विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो0 योगेश चंद्र दुबे ने  झंडारोहण किया। 71 वे गणतन्त्र दिवस पर  संबोधित करते हुए कुलपति  दुबे  ने कहा कि आज हम सभी बीर महापुरुष के बलिदान के बाद ही सवंत्रत भारत में रह रहे है। वीर सपूतों के बलिदान से आज  अंखड भारतवर्ष हैं। कुलपति प्रो. दुबे ने कुलाधिपति जगदगुरु रामभद्राचार्य जी को भी प्रणाम किया  और साथ ही पुजया  बुआ जी  श्रद्धांजलि नमन किया । कहा कि आज यह विश्वविद्यालय कुलाधिपति जी की सकंल्प , प्रकल्प हैं।विश्व में ऐतिहासिक धरोहर है । विश्व में चारों तरफ  अपने  विश्वविद्यालय का नाम उल्लेख है।   विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति जगदगुरु रामभद्राचार्य जी ने अपने कथा प्रवास होसंगाबाद से दूरभाष पर  अधिकारियों, शिक्षकों , कर्मचारियों, छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को मेरे सकंल्प का यह विश्वविद्यालय निष्टा से कार्य करना होगा।तुम मुझे निष्ट...