ग्रामोदय यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन अध्ययन और अध्यापन पर जोर


 ग्रामोदय यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन अध्ययन और अध्यापन पर जोर

चित्रकूट,02 मई 2020 ।महात्मा ग़ांधी चित्रकूट ग्रामोदय यूनिवर्सिटी में संचालित ऑनलाइन गतिविधियों के क्रम में आज  प्रो जे के गुप्ता एवं अंकित सोनी ने 04 वीडियो एग्रीकल्चर लेक्चर के माध्यम से एग्रीकल्चर फाइनेंस एंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पर प्रकाश डाला।  इस दौरान कोविद-19 जागरूकता कार्यक्रम में कृषि छात्रा विनीता साहू, बी वोक के राजर्षि देव शुक्ला व कौशलेंद्र सिंह तोमर की ऑनलाइन भागीदारी को प्रस्तुत किया गया। प्रो आर सी त्रिपाठी ने इंटोमोलॉजी पर व्याख्यान, कौशल केंद्र के प्राचार्य इंजी राजेश सिंहा ने बी वोक के विद्यार्थी कौशलेंद्र सिंह तोमर को अतुल्य भारत आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में मिले सम्मानजनक स्थान पर प्रकाश डाला।साथ ही लॉक डाउन को लेकर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दिये गए मार्गदर्शक विचारों का डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया।डॉ संतोष अरसिया ने मार्केटिंग मैनजमेंट, डॉ अभय कुमार वर्मा ने जीन्स का  कंपेन वर्क कराया।डॉ विवेक सिंह ने अभियांत्रिकी संकाय का मासिक व्याख्यान विवरण दिया।डॉ ललित कुमार सिंह ने हिंदी साहित्य, डॉ कुसुम सिंह ने प्रशासनिक कार्यो में राजभाषा हिंदी का योगदान, डॉ जय शंकर मिश्रा ने मधुबनी लोककला शैली, डॉ कमलेश कुमार थापक ने संस्कृत भाषा का महत्त्व, डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ल ने सामुदायिक विकास, डॉ प्रसन्न पाटकर ने व्यावसायिक प्रशिक्षण, डॉ वंदना पाठक ने केमिस्ट्री और प्रो भरत मिश्रा ने आई सी टी ,डॉ विनोद शंकर सिंह ने डिसास्टर मैनेजमेंट, डॉ योगेंद्र सिंह ने कोविद-19 से जुड़े लघु शोध प्रबंध के नवीन टॉपिक पर प्रकाश डाला।डॉ नीलम चौरे ने लोक डाउन में घर से बाहर न निकलने के लाभ बताया।डॉ प्रदीप सिंह ने प्रबंधक के गुण बताया।


Shubham Rai Tripathi
#thechitrakootpost

Comments

Popular posts from this blog

पुरातन छात्र सम्मेलन 2019

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होगा चित्रकूट का ऐतिहासिक दीपावली मेला

मैहर-चित्रकूट में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा 24 नवंबर से शुरू