ग्रामोदय ने 421 किसानों को सोशल मीडिया द्वारा उपयोगी संदेश भेजा।





ग्रामोदय ने 421 किसानों को सोशल मीडिया द्वारा उपयोगी संदेश भेजा।

 चित्रकूट,7 मई 2020। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम  के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संचालित ऑनलाइन गतिविधियों के क्रम में आज  अधिष्ठाता कृषि संकाय प्रो.डी पी राय के निर्देशन में  कृषि संकाय में अध्ययनरत दूरस्थ जिलों के छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु संकाय के प्राध्यापकों द्वारा ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से छात्रों को सतत और प्रभावी शिक्षा  दी  गई।प्रयुक्त अध्ययन सामग्री और टीचिंग टूल्स  को  अत्यधिक प्रभावी बताते हुए प्रो राय ने कहा कि लॉक डाउन की  इस अवधि में क्षेत्रीय किसानों को उन्नत कृषि के बारे में विभिन्न माध्यमों का प्रयोग बताया गया है। शुष्क खेती तथा किसानों को कम लागत से कृषि आधारित कौशल के बारे में निरंतर सूचनाएं  प्रदान की जा रही है। कृषि संकाय से जुड़े 421 किसानों को सोशल मीडिया द्वारा उपयोगी संदेश भेजा गया।
अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ आंजनेय पांडेय ने बताया कि  16 मई 2020 को एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। कोविड - 19 के पश्चात ग्रामोदय के नवोन्मेषी उपाय विषय पर वेबिनार पर चर्चा होगी। अधिष्ठाता डा आंजनेय पाण्डेय ने बताया कि इस परिचर्चा के तकनीकी सत्रो मे ग्राम उदय के विभिन्न आयामो, आर्थिक सामाजिक ,औद्योगिक एवं व्यापारिक आदि विषयो पर विचार विमर्श किया जाएगा। विद्वानों से शोध पत्र आमंत्रित किये गए है।डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ल ने पुस्तकालय संसाधनों, सेवाओं और उत्पादों का विपड़न विषय पर आयोजित वेबिनार में सहभागिता की।
 कुलसचिव डॉ अजय कुमार ने बताया कि कृषि प्राध्यापक प्रो जे के गुप्ता ने फंडामेंटल्स ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स,फार्म मैनेजमेंट और कृषि विपदन, व्यापार ,कीमत की क्लास ली।प्रो आर सी त्रिपाठी ने डायजेस्टिव सिस्टम ऑफ पालिएमोन और प्रो यस के चतुर्वेदी ने पी एच मीटर की संरचना एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।डॉ सीता शरण गौतम ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की क्लास ली।प्रो नंद लाल मिश्रा ने एम यस डब्ल्यू के विद्यार्थियों को गाइडेंस एंड काउंसिलिंग के महत्व को समझाया।डॉ अभय कुमार वर्मा ने ग्राफिक डिज़ाइन, फोटोग्राफी एवं पोस्टर के संयोजन को बताया।डॉ वंदना पाठक ने कोरोना वायरस से बचाव के लिये साबुन और पानी को ज्यादा उपयुक्त बताया।डॉ कमलेश कुमार थापक ने विश्वविद्यालय की भावी विकास योजना पर सुझावपत्र दिया। सूचना विज्ञान की शोधार्थी सिमरन गुप्ता ने यस एल ए एवं टायलर एंड फ्रांसिस ग्रुप आदि के 03 वेबिनारो में भागीदारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। इंजी राजेश कुमार सिंहा ने वी यस आर - सतत विकास उद्देश्य की क्लासेस ली। डॉ कुसुम सिंह ने विद्यार्थियों को राजभाषा हिन्दी का महत्व बताया। डॉ ललित कुमार सिंह ने हिंदी साहित्य की क्लास में नारी अधिकार पीठ की व्याख्या की।डॉ प्रसन्न पाटकर ने पेंसिल से चित्र निर्माण और ब्रश पेंटिंग कला की ऑनलाइन क्लासेस ली।विवेक सिंह आई पी एस टी वेबिनार का साहित्य प्रदर्शन किया।


Shubham Rai Tripathi
#thechitrakootpost

Comments

Popular posts from this blog

पुरातन छात्र सम्मेलन 2019

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती पर दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट ने किये कई कार्यक्रम

टीम "मंथन" द्वारा घाट किनारे वॉल पेंटिंग कर दिया मंदाकिनी स्वच्छता का संदेश