प्राध्यापक डॉ थापक कोविड-19 की जागरूकता के लिये राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम में सहभागी बने
ग्रामोदय यूनिवर्सिटी ने वैश्विक स्तर पर ऑनलाइन रेगुलरऔर प्राइवेट मोड के पाठ्यक्रम चलाएगा -कुलपति प्रो गौतम
प्राध्यापक डॉ थापक कोविड-19 की जागरूकता के लिये राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम में सहभागी बने।
ललित कला के विद्यार्थी तरुण बाघ औऱ प्रियंका साहू ने कोरोना पर प्रेरक पोस्टर बनाया।
चित्रकूट,06 मई 2020। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से वैश्विक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन रेगुलर और प्राइवेट मोड में यू जी एवं पी जी स्तर के विशेष पाठ्यक्रम प्रारंभ करेगा।कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने आज रूटीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विश्वविद्यालय की इस नवीन योजना का रहस्योद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और अधिकारियों से अभिमत सहित कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।प्रो गौतम ने प्रभारी आई टी सेल प्रो भरत मिश्रा को इस संबंध में प्राप्त अभिमत और कार्ययोजना को संकलित कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया है।
कुलसचिव डॉ अजय कुमार ने बताया कि कला संकाय के डॉ कमलेश कुमार थापक ने कोरोना वायरस के खिलाफ जनजागृति के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रोग्राम में भागीदारी कर प्रमाण पत्र अर्जित किया।कला संकाय में व्यावसायिक कला के विद्यार्थी तरुण बाघ और प्रियंका साहू ने कोरोना पर आकर्षक पोस्टर तैयार कर प्रस्तुत किया।प्रबंधन संकाय के प्रो नंद लाल मिश्रा ने कॉन्सेप्ट ऑफ मैनजेमेंट , ह्यूमेन साइकोलॉजी पर ऑनलाइन व्याख्यान दिया।आई टी सेल के प्रभारी प्रो भरत मिश्रा ने नेशनल वेबिनार के उद्देश्य और थीम आधारित साहित्य प्रदर्शित किया। डॉ ललित कुमार सिंह ने हिंदी साहित्य और हिंदी लेखन गुण पर प्रकाश डाला।डॉ आर के श्रीवास्तव ने कोविड-19 के संबंध में आयुर्वेदिक गाइड लाइन प्रस्तुत किया।प्रो जे के गुप्ता ने एग्रिकल्चरल इकोनॉमिक्स स्ट्रीम पर 04 वीडियो और पी डी एफ लेक्चर दिया।डॉ अभय कुमार वर्मा ने बी एफ ए के विद्यार्थियों द्वारा तैयार पोस्टर प्रस्तुत किया।
Shubham Rai Tripathi
#thechitrakootpost
Comments
Post a Comment