गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह बालकालीन साधु थे संत तुलसीदास जी -- जगदगुरु रामभद्राचार्य चित्रकूट, 27 जुलाई 2020 । कलिपावनावतार संत गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म जयंती पर आयोजित श्रीराम कथा में कथा बयास पद्म विभूषण जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य जी ने कहा कि आज जन्म जयंती के अवसर पर कुछ आवश्यक चर्चा करूंगा जो कुछ विदत जन अनभिज्ञ हैं। तुलसीदास जी ने अभजित मुहूर्त में जन्म लिया था यह बात गलत है। इस बात का ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है। संवत 1580 ईसवी मे ऐसा हुआ था कोई साहित्यिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। दुसरा जन्म लेने के बाद गोस्वामी जी की माता- पिताजी की मृत्यु हो गई थी। यह घटना सत्य है इनका पालन- पोषण पार्वती जी ने किया था। तीसरी घटना में कहा जाता हैं कि गोस्वामी जी का विवाह रत्नावली से हुआ था यह बात सिद्ध नहीं है । तुलसीदास जी बालकालीन साधु थे। बालकालीन साधु संतों का अपना अलग महत...
पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती पर दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट ने किये कई कार्यक्रम मानव जीवन का सम्पूर्ण प्रकृति के साथ एकात्म सम्बंध स्थापित करना ही एकात्म मानव दर्शन - अभय महाजन चित्रकूट 25 सितम्बर 2020। राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख ने 1968 में पं. दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण के उपरांत दीनदयाल स्मारक समिति बनाकर उनके अधूरे कार्यो को पूर्ण करने के लिये दिल्ली में इसकी नींव रख दी थी। श्रद्धेय नानाजी ने 42 वर्ष में दीनदयाल स्मारक समिति से लेकर दीनदयाल शोध संस्थान की स्थापना तक के सफर में पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के विचारों को व्यावहारिक रूप से धरातल पर उतारने का काम सामूहिक पुरूषार्थ से करके दिखा दिया। जिसके चलते दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के कार्यकताओं द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती पर एकात्म मानवदर्शन का संदेश पहुॅचाकर कई कार्यक्रम किये। 25 सितम्बर को उनके जयंती अवसर पर दीनदयाल परिसर, उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट के दीनदयाल पार्क में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातःकाल से ही संस्थान के विविध प्रकल्प गुरुकुल ...
मैहर-चित्रकूट में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा 24 नवंबर से शुरू प्रातः 9 बजे होगी मैहर से चित्रकूट की पहली उड़ान चित्रकूट नगर/सतना 23 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनूठी पहल पर मध्यप्रदेश में हवाई पर्यटन के क्षेत्र में एक गौरवशाली अध्याय आरंभ किया गया है। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ कर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का संचालन 20 नवम्बर से शुरू हो गया है। सतना के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल चित्रकूट और मैहर जिले के प्रसिद्ध मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का विधिवत शुभारंभ 24 नवम्बर को हो रहा है। इसके तहत मैहर से प्रातः 9 बजे ओर चित्रकूट से प्रातः 9.50 बजे हेलीकॉप्टर सेवा की पहली उड़ान होगी। निर्धारित सेक्टर के शेडयूल के अनुसार सप्ताह में दो दिन सोमवार, मंगलवार को मैहर और चित्रकूट के लिए पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का संचालन होगा। जबलपुर से प्रातः 8 बजे से उड़ान प्रारंभ होकर 9 बजे मैहर पहुचेगी। मैहर में 9.10 बजे रवाना होकर 9.40 ब...
Comments
Post a Comment