आईसीएआर कृषि स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 अगस्त तक

आईसीएआर कृषि स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 अगस्त तक

सतना । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की कृषि स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाईन आवेदन आगामी 20 अगस्त 2021 को शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकते है। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से कृषि स्नातक करने के इच्छुक कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्रायें इसके लिए वेबसाईट https://icar.nta.ac.in/ या www.nta.ac.in/ पर विजिट कर आवेदन सकते है।      
     प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को 770 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को 750 रुपये एवं अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र-छात्राओं को 375 रुपये शुल्क आनलाईन जमा कराना होगा। आवेदक छात्र-छात्राएं 23 से 26 अगस्त तक अपने आवेदन में सुधार या संशोधन कर सकते है। प्रवेश परीक्षा 150 मिनट की होगी। यह आगामी माह में 7, 8 एवं 13 सितम्बर 2021 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में बागवानी, पशु विज्ञान, कृषि विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, वित्त प्रबंधन एवं कृषि से जुड़े अन्य विषयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बालकालीन साधु थे संत तुलसीदास जी -- जगदगुरु रामभद्राचार्य

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती पर दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट ने किये कई कार्यक्रम

मैहर-चित्रकूट में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा 24 नवंबर से शुरू