राष्ट्र सेविका समिति की ऑनलाइन तुलसी सजाओ प्रतियोगिता
राष्ट्र सेविका समिति की ऑनलाइन तुलसी सजाओ प्रतियोगिता
चित्रकूट 8 मई 2020। कोविड-19, आपदा के कारण लाकडाउन में रहकर रचनात्मक प्रयास में राष्ट्रसेविका समिति की बहनों द्वारा दिनांक विगत दिनों आनलाइन तुलसी सजाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिभागियों ने व्हाट्सएप से अपनी-अपनी तुलसी सजाकर फोटो प्रेषित किये थे। इस आयोजन में भरगवां, सीतापुर, चित्रकूट से बहनों ने भागीदारी की।
जिसमें श्रीमति तृप्ति चौरे और श्रीमति पिंकी झा- प्रथम, कु.नैन्शी तथा कु. निक्की मिश्रा ने द्वितीय स्थान तथा कु. अनामिका सोनी तथा कु गंगा तिवारी ने तृतीय प्राप्त किया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागी बहनों की सजावट प्रशंसनीय रहीं तथा उन्हें भी सांत्वना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस आनलाइन प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में डा.भारती-आरोग्यधाम, श्रीमति किरन अग्रवाल-मझगवां, सुश्री शैला देशमुख-ग्रा.विवि चित्रकूट की भूमिका रही।
इस प्रतियोगिता में एक नन्ही बहन ने गुजरात से भी अपनी तुलसी सजाकर कार्यक्रम में सहभाग किया।
श्रीमति मंजू सिंह ने सभी प्रतिभागी, निर्णायक मंडल एवं अन्य सहयोगी बहनों को इस कार्यक्रम में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया है।
Shubham Rai Tripathi
#thechitrakootpost
Comments
Post a Comment