लॉक डाउन में ग्रामोदय यूनिवर्सिटी ने अभिनव प्रयोग कर नाम कमाया
लॉक डाउन में ग्रामोदय यूनिवर्सिटी ने अभिनव प्रयोग कर नाम कमाया।
चित्रकूट, 09 अप्रैल। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के स्टाफ औऱ विद्यार्थियों ने सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन क्रमांक 01,02 ,03 का सदुपयोग उच्च शिक्षा में अनेक अभिनव प्रयोग कर नाम कमाया है। मूर्ति कला के विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार को स्वदेशी रत्न अवार्ड-2020 से सम्मानित किया गया है।कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने इस उपलब्धि के लिए डॉ राकेश कुमार को बधाई दी है। इस दौरान अपनी रूटीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कुलपति प्रो गौतम ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण घोषित लॉक डाउन अवधि में यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए रोडमैप तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार किया गया।उन्होंने शोधकर्ताओं के शोध कार्य के अद्द्यतन प्रगति की जानकारी संकलित करने हेतु निर्देश दिए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कुलसचिव, संकायाध्यक्ष,निदेशक,
विभाग-अनुभाग प्रमुख, अधिकारी कर्मचारी सम्मलित हुए।
कुलसचिव डॉ अजय कुमार के अनुसार सतत ऑनलाइन क्लासेस के क्रम में प्रो जे के गुप्ता प्रो अमरजीत सिंह, प्रो नंद लाल मिश्र,, डॉ ललित कुमार सिंह, इंजी राजेश सिन्हा, डॉ संतोष कुमार अरसिया,प्रो आर सी त्रिपाठी, डॉ अभय कुमार वर्मा,डॉ विभास चंद्र,डॉ प्रसन्न पाटकर,डॉ राजेश त्रिपाठी,डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ल, आदि ने संबंधित विषयों की जानकारी दी।
ग्रामोदय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि कुलपति प्रो गौतम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आज इंजी सी पी बस्तानी, प्रो भरत मिश्रा, प्रो ब्रजेश उपाध्याय, प्रो हरि शंकर कुशवाहा,प्रो योगेश कुमार सिंह, प्रो शशिकांत त्रिपाठी, प्रो डी पी राय,प्रो के के सिंह,प्रो यस के चतुर्वेदी, प्रो जे के गुप्ता, प्रो आई पी त्रिपाठी, डॉ आंजनेय पांडेय, डॉ यस यस गौतम,इंजी वीरेंद्र गुप्ता, इंजी रमाकांत त्रिपाठी,डॉ रवि चौरे, डॉ योगेंद्र के सिंह,इंजी राजेश सिंहा, डॉ वंदना पाठक, डॉ अभय वर्मा, डॉ आर के श्रीवास्तव आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
Shubham Rai Tripathi
#thechitrakootpost
Comments
Post a Comment