ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्वनिर्मित आयुष काढ़ा पैदल यात्रियों और क्षेत्रवासियो को वितरित किया





ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्वनिर्मित आयुष काढ़ा  पैदल यात्रियों और क्षेत्रवासियो को वितरित किया।

दूरवर्ती पाठ्यक्रमों के वार्षिक पाठ्यक्रम /परीक्षा शुल्क और परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि 31मई तक बढ़ी।

 कोरोना से बचाव हेतु कृषि और ललित कला के विद्यार्थियों ने आकर्षक वीडियो व पोस्टर बनाये।

25 मई तक ललित कला प्रतियोगिताओं की प्रविष्टियों को ऑनलाइन स्वीकार किया जायेगा।

यूनिवर्सिटी के विभागों को सेनेटाइज किया गया

इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम घोषित

चित्रकूट,14 मई 2020। वैश्विक आपदा कोविड - 19 से निपटने में आयुर्वेद की प्रमुख भूमिका से संबंधित  आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुक्रम में व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की आयुर्वेद यूनिट द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा अनुमोदित आयुर्वेद औषधियों से निर्मित आयुष  काढा का वितरण  कुलपति प्रो  नरेश चंद्र गौतम ने पैदल यात्रियों और  क्षेत्रवासियों को किया।कुलसचिव डॉ अजय कुमार, डॉ० ए०के० पांडेय ,इ० अश्वनी दुग्गल, डॉ० राकेश श्रीवास्तव, डॉ० शशिकांत त्रिपाठी, डॉ० वीरेंद्र व्यास,  डॉ० गोविंद सिंह, इ० नीरज कुमार, इ० विवेक सिंह,  रामहरि, बाबूलाल, अनिल श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता आदि  वितरण कार्य मे संलग्न रहे।यूनिवर्सिटी द्वार पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो गौतम ने आयुष काढ़ा के नियमित सेवन की सलाह दी।

दूरवर्ती शिक्षा केन्द्र के निदेशक प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि  एमपी आनलाईन के माध्यम से  दूरवर्ती पाठ्यक्रम के   द्वितीय वर्ष का पाठ्यक्रम/परीक्षा शुल्क जमा करने तथा परीक्षा आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2020 तक विस्तारित कर दी गई है।उपकुलसचिव डॉ के थापक ने विस्तारित तिथि के पूर्व पाठ्यक्रम/परीक्षा शुल्क जमा करने तथा परीक्षा आवेदन भरने हेतु परीक्षार्थियों से अपील की है।

व्यावसायिक कला के विभागाध्यक्ष डॉ प्रसन्न पाटकर ने बताया कि ललित कला से संबंधित विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित की जा रही हैं।25 मई तक ऑनलाइन प्रविष्टियां स्वीकार की जाएगी।

 कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम के मार्गदर्शन और उनकी सद्प्रेरणा से प्रभावित कृषि, विज्ञान और ललित कला के विद्यार्थियों ने कोविड-19 से बचाव औऱ जनजागरण की दृष्टि से अनेक वीडियो, आडियो, पोस्टर, पेंटिंग, फोटो ग्राफी के आकर्षक क्रिएटिव वर्क्स का सृजन किया है।कृषि पाठ्यक्रम छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने संयुक्त रुप से मोटिवेशनल वीडियो,  नवनीत बोपाचे, सावंत सिंह परिहार, गणेश नामदेव, इन्द्र कुमार गुजराल,सौम्या पिपरसानियां, शैलेश कुमार त्रिपाठी , सिंह,आंनद लोधी आदि ने पृथक पृथक वीडियो, ललित कला के राहुल,कंचन सिंह,आयुष सोनी,साक्षी  आदि ने पोस्टर, फोटोग्राफी व मूर्तिकला का प्रदर्शन किया। 

प्रभारी यांत्रिक इकाई इंजी सी पी बस्तानी के अनुसार आज यूनिवर्सिटी कैंपस और अनेक विभागों के कार्यालयो को सेनेटाइज किया गया।

अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ आंजनेय पांडेय ने बताया कि संकाय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।

Shubham Rai Tripathi
#thechitrakootpost

Comments

Popular posts from this blog

पुरातन छात्र सम्मेलन 2019

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच होगा चित्रकूट का ऐतिहासिक दीपावली मेला

मैहर-चित्रकूट में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा 24 नवंबर से शुरू