मूर्ति कला, पेंटिंग और फोटोग्राफी के छात्रों ने कोविड थीम पर आकर्षक सृजन किया
कोरोना लॉक डाउन में ग्रामोदय स्टाफ एवं विद्यर्थियों के योगदान को वेबसाइट में प्रदर्शित किया जायेगा - कुलपति प्रो गौतम
विज्ञान प्राध्यापक प्रो यस के चतुर्वेदी और मनोविज्ञान प्राध्यापक प्रो नंद लाल मिश्रा की पुस्तके प्रकाशित।
कोविड क्विज में ग्रामोदय के अधिकांश विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक अर्जित किये।
मूर्ति कला, पेंटिंग और फोटोग्राफी के छात्रों ने कोविड थीम पर आकर्षक सृजन किया।
ऑनलाइन अध्ययन-अध्यापन कार्य से छात्र -छात्राए उत्साहित।
योगा और म्यूजिक से जागरूकता संदेश की क्लिप ऑनलाइन
कोविड-19 सावधानियां और सुरक्षा उपाय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता होगी।
चित्रकूट, 11 मई 2020। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और छात्र- छात्राये लॉक डाउन काल का उपयोग अपने घरों में केवल मनोरंजन, विश्राम और खाने- सोनेमात्र में नहीं कर रहे हैं वल्कि कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ऑनलाइन अध्ययन -अध्यापन , अभिनव प्रयोग, क्रिएटिव वर्क, वेबिनार, क्विज, कॉम्पिटिशन आदि गतिविधियों संचालित की जा रही है।आज कुलपति प्रो गौतम ने अपनी रूटीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लॉक डाउन अवधि में किये गए कार्यों पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि वर्क फ्रॉम होम पैटर्न पर विश्वविद्यालय स्टाफ और विद्यर्थियों द्वारा लॉक डाउन अवधि में किये गए कार्यों/योगदान पर कम से कम दो पेज का डॉक्यूमेंट तैयार कर उपलब्ध कराएं ताकि विश्वविद्यालय बेबसाइट में उल्लेखनीय कार्यो और योगदान को पृथक प्रथक प्रदर्शित किया जा सके। इस अवसर पर विज्ञान के प्राध्यापक प्रो यस के चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई पुस्तक बर्ड्स ऑफ चित्रकूट और मनोविज्ञान के प्राध्यापक प्रो नंद लाल मिश्रा द्वारा लिखी पुस्तक अग्रेशन का मुद्रित स्वरूप कुलपति प्रो गौतम ने देखा और इसके लिए लेखकों और प्रकाशक की सराहना की। हिंदी विभाग के तत्वावधान में कोविड-19 सावधानियां और सुरक्षा उपाय विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। निबंध प्रतियोगिता संयोजक डॉ ललित कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इसऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल करने हेतु 14 मई तक निबंध प्राप्त किये जायेंगे।कोविड से सम्बंधित आयोजित क्विज में दूसरे दिन भी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षको औऱ विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।देश के विभिन्न प्रांतों से लोगों ने बडी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। दीन दयाल कौशल केंद्र के प्राचार्य इंजी राजेश सिंहा के अनुसार कौशल केंद्र के 20 विद्यार्थियों ने कोविड क्विज में हिस्सा लेकर शत प्रतिशत अंक अर्जित किया। कृषि प्राध्यापक प्रो जयंत कुमार गुप्ता के अनुसार कृषि पाठ्यक्रम के 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्विज में प्रो अमरजीत सिंह के नेतृत्व में प्रबंधन, प्रो वाई के सिंह के नेतृत्व में कला, प्रो आई पी त्रिपाठी के नेतृत्व ने विज्ञान, प्रो डी पी राय के नेतृत्व में कृषि, डॉ आंजनेय पांडेय के नेतृत्व में अभियांत्रिकी, प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास के नेतृत्व में दूरवर्ती और प्रो आर सी त्रिपाठी के नेतृत्व में शोध के शिक्षक और विद्यार्थियों ने कोविड-19 से सम्बंधित क्विज में सहभागिता की।प्राध्यापक डॉ ललित कुमार सिंह ने हिंदी साहित्य की क्लास ली।एम एफ ए के छात्र मदन ने आकर्षक मूर्ति का सृजन किया। डॉ रवींद्र सिंह ने बायो की क्लासेस ली। प्रो आर सी त्रिपाठी ने प्राणि विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषय पर प्रकाश डाला।डॉ अभय कुमार वर्मा ने बी एफ ए एवं एम एफ ए के छात्रों को व्यवहारिक कला का ज्ञान कराया।डॉ संतोष कुमार अरसिया ने प्लानिंग की क्लास ली।डॉ प्रसन्न पाटकर ने पेंटिंग विधा पर प्रकाश डाला।डॉ सत्य प्रकाश ने हिंदी साहित्य के इतिहास की क्लास ली।डॉ राकेश कुमार ने व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से डिजाइन के मॉडल शेयर किये।डॉ कमलेश कुमार थापक ने संस्कृत भाषा के महत्व को बताया।डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बी यस डब्ल्यू सामुदायिक नेतृत्व के विद्यार्थियों को कोरोना के खिलाफ जागरूकता हेतु प्रेरित किया। आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ आर के श्रीवास्तव ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बृद्धि हेतु काढ़ा तैयार किया। डॉ गणेश गुप्ता ने कोरोना के प्रकोप से बचाव हेतु योगा का ऑनलाइन वीडियो क्लिप प्रदर्शित किया।यह जानकारी जन सम्पर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने दी।
Shubham Rai Tripathi
#thechitrakootpost
Comments
Post a Comment