महामहिम राज्यपाल श्री लाल जी टंडन की अपील का ग्रामोदय में प्रभाव



महामहिम राज्यपाल श्री लाल जी टंडन की अपील का ग्रामोदय में प्रभाव।


 कोरोना के रोकथाम हेतु उपायों और सावधानी के लिए क्विज तथा म्यूजिक क्लिप ऑनलाइन प्रदर्शित ।

आर्थिक संकट और  उसके  समाधान पर  वेबिनार में आये  विचार।

 चित्रकूट 11 मई 2020। महामहिम राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री लाल जी टंडन द्वारा  कोरोना संकट से निदान के लिए कुलपतियों से की गई अपील और निर्देशात्मक आवाहन का असर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दृष्टिगोचर हो रहा है। अध्ययन और अध्यापन कार्यो में ऑनलाइन गतिविधियों के साथ  ही आज कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने  आई टी सेल और किउ  आई  ए सी के संयुक्त तत्वावधान में  कोविड-19 के रोकथाम हेतु  सावधानी एवं उपाय के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित ऑनलाइन क्विज का उदघाटन किया । क्विज में विभिन्न प्रदेशो के लोगों ने भाग लिया। क्विज में भागीदारी की विशाल संख्या को देखते हुये कार्यक्रम संयोजक प्रो भरत मिश्रा तथा प्रो डी.पी राय ने संयुक्त रूप से  बताया कि पूर्व निर्धारित एक दिवसीय ऑनलाइन क्विज मंगलवार को भी जारी रहेगी। अनेक प्रतिभागियों ने क्विज के प्रति अपना फीडबैक भी भेजा है। कुलसचिव डॉ अजय कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों को ई- सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन भेजना सुनिश्चित किया गया है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो गौतम ने विश्वविद्यालय की संगीत इकाई द्वारा कोरोना संकट से बचाव के लिये आवश्यक सावधानी औऱ इसके प्रति  जनजागृति की विशेष थीम पर म्यूजिकल ऑडियो वीडियो क्लिप के ऑनलाइन स्वरूप को यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर अप लोड कराया। इस म्यूजिकल क्लिप को डॉ राम खेलावन पांडेय, डॉ विवेक फडनीस ,डॉ जयशंकर मिश्रा और विद्यार्थी आकांक्षा गुप्ता व शिवा त्रिपाठी ने मिलकर तैयार किया है।

 जन सम्पर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने बताया कि कोरोना संकट के समय और बाद में आर्थिक मंदी के समाधान के लिए ग्राउंड स्तर पर ऑनलाइन विमर्श हेतु चल रहे वेबिनार के संयोजक डॉ देवेंद्र प्रसाद पांडेय और सह संयोजक डॉ राजेश त्रिपाठी  ने बताया कि आज दूसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में अनेक मार्गदर्शक विचार प्रस्तुत किये गए है।इस वेबिनार में ग़ांधी के सिद्धांतों को आर्थिक व्यवहार में अपनाने,विकेन्द्रीकृत नियोजन व्यवस्था एवं भारतीय जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया गया।


Shubham Rai Tripathi
#thechitrakootpost

Comments

Popular posts from this blog

बालकालीन साधु थे संत तुलसीदास जी -- जगदगुरु रामभद्राचार्य

पुरातन छात्र सम्मेलन 2019

दीनदयाल शोध संस्थान के सभी स्वावलंबन केंद्रों एवं कृषि विज्ञान केंद्र पर हुआ 'भूमि पूजन व गौपूजन उत्सव' कार्यक्रम